बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने जा रहा था काफिला, टक्कर के बाद गाड़ियों के एयरबैग खुल गए
इस हादसे में किसी को जानी नुकसान नहीं पहुंचा है लेकिन गाड़ियों काे काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है
बस ने जिस फॉर्च्यूनर गाड़ी को टक्कर मारी थी, उसमें डीएसपी बैठे थे, उन्हें कोई ज्यादा चोट नहीं आई
सुखबीर बादल लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं और किसानों की मदद भी कर रहे हैं
पंजाब डेस्क
शिरमोणि अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल के काफिले का एक्सीडेंट हो गया। एयर बैग खुलने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। शुरूआती जानकारी के मुताबिक सुखबीर बादल का काफिला बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने जा रहा था। टक्कर लगने के बाद तुरंत ही गाड़ियों के एयरबैग खुल गए। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को जानी नुकसान नहीं पहुंचा है पर गाड़ियों काे काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है।
फॉर्च्यूनर गाड़ी में बैठे थे डीएसपी
इसी दौरान अजनाला के पास एक बस ने सुखबीर बादल के काफिले में शामिल 2 फॉर्च्यूनर गाड़ियों को टक्कर मार दी। बस ने जिस फॉर्च्यूनर गाड़ी को टक्कर मारी थी, उसमें डीएसपी बैठे थे। हालांकि उन्हें कोई ज्यादा चोट नहीं आई है। इस एक्सीडेंट के बाद सुखबीर बादल के काफिले में जो गाड़ियां थीं उन्हें वहीं रोक दिया गया।
बाढ़ प्रभावित लोगों की कर रहे मदद
वहीं जब यह हादसा हुआ तब सुखबीर बादल की गाड़ी काफिले से आगे निकल चुकी थी। बता दें कि सुखबीर बादल लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं और किसानों की मदद भी कर रहे हैं। अजनाला के गांव में उनका काफिला हादसे का शिकार हो गया।