The CM reached Kurali bus stand

बिना काफिले और वीआईपी प्रोटोकॉल के तड़के 3.30 बजे कुराली बस अड्डे पहुंचे सीएम

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: November 29 2025 03:27:40 PM

बिना काफिले और वीआईपी प्रोटोकॉल के तड़के 3.30 बजे कुराली बस अड्डे पहुंचे सीएम

बिना काफिले और वीआईपी प्रोटोकॉल के तड़के 330 बजे कुराली बस अड्डे पहुंचे सीएम

बस स्टैंड की व्यवस्थाओं और यात्रियों को मिल रही सुविधाओं की जमीनी हकीकत जानी

हैरान की बात रही, न तो पुलिस को पूर्व सूचना थी और न ही बस अड्डे के कर्मचारियों को

मुख्यमंत्री की अल सुबह ‘दबिश’ से परिवहन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया 

निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां पाए जाने पर अधिकारियों को मौके पर सख्त निर्देश दिए

पंजाब डेस्क

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज तड़के एक बड़े औचक निरीक्षण को अंजाम देकर प्रशासन और जनता दोनों को चौंका दिया। सीएम मान सुबह करीब 3:30 बजे अचानक कुराली बस अड्डे पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड की व्यवस्थाओं और यात्रियों को मिल रही सुविधाओं की जमीनी हकीकत जानी। निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां पाए जाने पर सीएम मान ने अधिकारियों को मौके पर ही सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री की इस अल सुबह की गई ‘दबिश’ से परिवहन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

बिना काफिले और वीआईपी प्रोटोकॉल के पहुंचे सीएम

इस निरीक्षण की सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि मुख्यमंत्री पारंपरिक भारी-भरकम सुरक्षा घेरे और सरकारी काफिले के बिना ही बस अड्डे पर पहुंचे। न तो पुलिस प्रशासन को पूर्व सूचना थी और न ही बस अड्डे के कर्मचारियों को। सीएम को अचानक बीच पाकर वहां मौजूद लोग और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी दंग रह गए।

सफाई और सुविधाओं का लिया जायजा, मचा हड़कंप

बस अड्डे पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने सबसे पहले वहां की साफ-सफाई, शौचालय और पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने परिवहन सेवाओं की स्थिति जांची और मौके पर मौजूद यात्रियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

Related to this topic: