PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल अभी तक खत्म नहीं हुई
यूनियन नेताओं और ट्रांसपोर्ट मंत्री के बीच लंबी मीटिंग चली थी
कर्मचारियों की बहाली और रिहाई होगी, तभी हड़ताल खत्म होगी
पंजाब डेस्क
पंजाब में रोडवेज बस यूनियन की हड़ताल खत्म हुई या नहीं, इसका सस्पेंस खत्म हो गया है। PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल अभी तक खत्म नहीं हुई है। जिस कारण आज भी सड़कों पर सरकारी बसें नहीं उतरेंगी और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। यूनियन नेताओं का कहना है कि उनकी मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
ट्रांसपोर्ट मंत्री से सात घंटे चली थी मीटिंग
PRTC यूनियन नेताओं और ट्रांसपोर्ट मंत्री के बीच बीते दिन 7 घंटे लंबी मीटिंग चली थी। इस मीटिंग के बाद ट्रांसपोर्ट मंत्री ने हड़ताल खत्म होने का ऐलान किया था। पर देर रात यूनियन नेताओं ने कहा कि जब कर्मचारियों की बहाली और रिहाई होगी, तभी हड़ताल को खत्म किया जाएगा।
मांगे पूरी न होने तक जारी रहेगी हड़ताल
उनकी प्रमुख मांगों मे हड़ताल के दौरान हिरासत में लिए गए साथियों की तुरंत रिहाई, निलंबन (सस्पेंशन) और बर्खास्तगी (टर्मिनेशन) के आदेशों को वापस लेना। इन शर्तों के कारण एक बार फिर बसों से सफर करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।