The water level of Pong Dam

पहाड़ी इलाकों में पोंग बांध का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से सिर्फ 4 फीट नीचे, लोगों में डर का माहौल

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: August 10 2025 01:29:57 PM

पहाड़ी इलाकों में पोंग बांध का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से सिर्फ 4 फीट नीचे, लोगों में डर का माहौल

पहाड़ी इलाकों में पोंग बांध का जलस्तर बढ़ा खतरे के निशान से सिर्फ 4 फीट नीचे लोगों में डर का माहौल

पहाड़ी इलाकों में पोंग बांध का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से सिर्फ 4 फीट नीचे, लोगों में डर का माहौल

भारी बारिश के कारण पिछले दो दिनों से बांधों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है

हिमाचल में बादल फटने से सारा मलबा पानी में बहकर ब्यास नदी तक पहुंच रहा

बताया जा रहा है कि जलस्तर खतरे के निशान से मात्र 4 फीट नीचे रह गया है

ब्यास नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों को पानी से दूर रहने की चेतावनी जारी

पंजाब डेस्‍क : 

पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से पंजाब में भी भारी नुकसान हो सकता है। भारी बारिश के कारण पिछले दो दिनों से बांधों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। पौंग बांध का जलस्तर पिछले दिन की तुलना में 1376 फीट बढ़ा है। बता दे कि हिमाचल में बादल फटने से वहां से सारा मलबा पानी में बहकर ब्यास नदी तक पहुंच रहा है। जिससे ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ रहा है।

ब्यास नदी में छोड़ा जा रहा पानी

आज पौंग बांध का जलस्तर 1376 फीट मापा गया। जानकारी के अनुसार, शाह नहर बैराज के 52 में से 40 गेट कल खोल दिए गए थे। आज भी शाह नहर बैराज के 28 से 30 गेट खोलकर ब्यास नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि जलस्तर खतरे के निशान से मात्र 4 फीट नीचे रह गया है। इसके साथ ही प्रशासन लगातार ब्यास नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों को पानी से दूर रहने की चेतावनी जारी कर रहा है।

Related to this topic: