आज मोदी सरकार ले सकती है बड़ा फैसला, मोदी सरकार और 5 अगस्त के बीच खास कनेक्शन, अबतक लिए जा चुके हैं ऐतिहासिक फैसले
पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है
तीनों दिग्गजों की मुलाकात को आज किसी बड़ी घोषणा से जोड़कर देखा जा रहा है
दोबारा सुर्खियों में तारीख, मोदी सरकार ने 5 अगस्त को ऐतिहासिक फैसले लिए हैं
मोदी सरकार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ी घोषणा कर सकती है
जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का बड़ा ऐलान या बड़ा बिल आ सकता है
नई दिल्ली :
पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है। दोनों राष्ट्रपति मुर्मू से मिलने राष्ट्रपति भवन पहुंचे और इस मुलाकात की आज सियासी गलियारों में खूब चर्चा हो रही है क्योंकि तीनों दिग्गजों की मुलाकात को 5 अगस्त को किसी बड़ी घोषणा से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि मोदी सरकार ने 5 अगस्त को कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। यह तारीख दोबारा सुर्खियों में आ गई है, जिससे चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि मोदी सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है।
सियासी हलकों में चर्चाओंं का बाजार गर्म
चर्चा है कि 5 अगस्त को मोदी सरकार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ी घोषणा कर सकती है। वहीं यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि उपराष्ट्रपति चुनाव या जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने को लेकर भी बड़ा ऐलान हो सकता है या कोई बड़ा बिल आ सकता है। मोदी सरकार और 5 अगस्त के बीच कुछ खास कनेक्शन है।
सरकार 5 अगस्त को ले चुकी है बड़े फैसले
आपको बता दें मोदी सरकार कई ऐतिहासिक फैसले ले चुके हैं। मोदी सरकार ने 5 अगस्त को ही जम्मू-कश्मीर से धारा 370 खत्म किया था। वहीं इसी तारीख को ही राम मंदिर का शिलान्यास किया गया था। अब 5 अगस्त की तारीख एक बार सुर्खियों में है, क्योंकि 5 अगस्त 2025 को मोदी सरकार कोई बड़ी घोषणा करके देशवासियों को चौंका सकती है।