पहले दुबई में एक्टिव थे, जहां से वे आर्मेनिया शिफ्ट हो गए
लगातार ठिकाने बदलते रहे, ताकि सुरक्षा एजेंसियों से बच सकें
केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से विशेष ऑपरेशन चलाया गया
ये गिरफ्तारियां आतंकी नेटवर्क के लिए बहुत बड़ा झटका हैं
नेशनल डेस्क
पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाकिस्तान के ISI समर्थित 2 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आतंकियों को पुलिस ने मुंबई से पकड़ा है। इनमें से एक की पहचान मनीष बेदी और दूसरे की पहचान साजन मसीह के रूप में हुई हो, जो अमृतसर और पठानकोट के रहने वाले हैं। दोनों आरोपी लोकेशन बदल रहे थे। पहले दुबई में एक्टिव थे, जहां से वे आर्मेनिया शिफ्ट हो गए। खुद इसकी जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी है।
लगातार बदल रहे थे अपने ठिकाने
इसके बाद ये कई देशों में लगातार ठिकाने बदलते रहे, ताकि सुरक्षा एजेंसियों से बच सकें लेकिन पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से विशेष ऑपरेशन चलाया, दोनों को मुंबई से दबोच लिया गया। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार मामले की जांच जारी है।
ये गिरफ्तारियां आतंकी नेटवर्क के लिए झटका
उन्होंने आगे कहा कि ये गिरफ्तारियां आतंकी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका हैं। पंजाब में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगी। इस कार्रवाई से आने वाले समय में और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।