Punjabi singer and actor Diljit Dosanjh

सरदारजी 3’ विवाद पर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 25 2025 03:13:59 PM

सरदारजी 3’ विवाद पर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी, कहा-उनके लिए हमेशा देश पहले है

सरदारजी 3’ विवाद पर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी

‘सरदारजी 3’ विवाद पर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी, कहा-उनके लिए हमेशा देश पहले है

 

दिलजीत ने विवाद पर सफाई दी फिल्म तब शूट हुई थी जब भारत-पाक के बीच संबंध सामान्य थे

 

दरअसल, इसमें पाक एक्ट्रेस हानिया आमिर नज़र आईं तो सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो गया

 

विवाद बढ़ने पर फिल्म को भारत में रिलीज़ न करने और केवल विदेशों में दिखाने का निर्णय लिया

 

फरवरी में फिल्म का शूट पूरा हुआ था लेकिन हाल ही में पहलगाम की घटना बहुत दुखदाई रही

 

ओ मेरे देश दा झंडा है, हम सब इंडिया हैं, पंजाबी व सरदार कभी देश के खिलाफ नहीं जा सकते

 

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉइज (FWICE) ने उनकी फिल्म का कड़ा विरोध किया था 

 

अगर फिल्म रिलीज़ होती है तो दिलजीत दोसांझ और उनकी प्रोडक्शन कंपनी भारत में बैन होगी

 

चर्चा थी कि दिलजीत फिल्म बॉर्डर 2 से बाहर होंगे पर उन्होंने माना कि प्रोजेक्ट का हिस्सा बने रहेंगे

 

मनोरंजन डेस्क

 

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने पहली बार अपनी फिल्म सरदारजी 3 को लेकर उठे विवाद पर खुलकर बयान दिया है। दिलजीत ने विवाद पर सफाई देते हुए कहा था कि फिल्म तब शूट हुई थी जब भारत-पाक के बीच संबंध सामान्य थे। उनके लिए हमेशा देश पहले है। पहलगाम हमले के बाद फिल्म सरदारजी 3 विवादों में घिर गई। दरअसल, इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर नज़र आईं, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर फिल्म को भारत में रिलीज़ न करने और केवल विदेशों में दिखाने का निर्णय लिया गया। 

 

ओ मेरे देश दा झंडा है, हम सब इंडिया हैं

 

ओ मेरे देश दा झंडा है, हम सब इंडिया हैं। जब मेरी फिल्म बनी थी सरदारजी 3, तब हालात सामान्य थे और फरवरी में शूट पूरा हुआ था। लेकिन हाल ही में पहलगाम की घटना बहुत दुखदाई रही। हमने तब भी निंदा की थी और आज भी अरदास करते हैं कि दोषियों को सख्त सजा मिले। पंजाबी और सरदार कभी भी देश के खिलाफ नहीं जा सकते।

 

FWICE फेडरेशन ने जताया था विरोध

 

इसके साथ ही उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर भी सवाल खड़े किए। बता दें कि इन दिनों दिलजीत मलेशिया में अपने ओरा टूर पर हैं और उनका पहला शो बीती रात (24 सितंबर) को हुआ। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉइज (FWICE) ने फिल्म का कड़ा विरोध किया था और धमकी दी थी कि अगर फिल्म रिलीज़ होती है तो दिलजीत दोसांझ और उनकी प्रोडक्शन कंपनी को भारत में बैन कर दिया जाएगा।

 

बॉर्डर-2 में नज़र आएंगे दिलजीत दोसांझ

 

इस विवाद के बीच यह भी चर्चा थी कि दिलजीत को फिल्म बॉर्डर 2 से बाहर किया जा सकता है, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर साफ कर दिया कि वे इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बने रहेंगे। अनुराग सिंह के निर्देशन में बन रही बॉर्डर 2 में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।

Related to this topic: