Salman Khan's father Salim Khan's health

सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत बिगड़ी

Written by:

Last Updated:

सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत बिगड़ी, पिता को देखने अस्पताल पहुंचे भाईजान

सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत बिगड़ी

सलमान खान काफी ज्यादा चिंतित दिखाई दे रहे थे

ईलाज के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

बड़ी फिल्में लिखीं और कलाकारों को स्टार्स बनाया

शोले, दीवार, जंजीर और डॉन जैसी फिल्में लिखी हैं

सलीम-जावेद बॉलीवुड की जादुई जोड़ी कहा जाता 

मनोरंजन डेस्क

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें ईलाज के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। भारी सुरक्षा के बीच सलमान खान अपने पिता सलीम खान को मिलने पहुंचे। इस दौरान सलमान खान काफी ज्यादा चिंतित दिखाई दे रहे थे।

बॉलीवुड के बड़े फिल्म राइटर्स में से एक

सलीम खान बॉलीवुड के सबसे बड़े फिल्म राइटर्स में से एक हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई बड़ी फिल्में लिखीं हैं और कलाकारों को स्टार्स बनाया है। उन्होंने जावेद अख्तर के साथ मिलकर शोले, दीवार, जंजीर और डॉन जैसी फिल्में लिखी हैं। सलीम-जावेद को बॉलीवुड की जादुई जोड़ी कहा जाता है।

Related to this topic: