Father of two publicly murdered in Punjab

पंजाब में 2 बच्चों के पिता की सरेआम हत्या

Last Updated: June 17 2026 02:34:42 PM

पंजाब में 2 बच्चों के पिता की सरेआम हत्या, घर से काम के लिए निकला था

पंजाब में 2 बच्चों के पिता की सरेआम हत्या

बुढलाडा के दरियापुर खुर्द गांव का रहने वाला था युवक

घटना के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है

बुढलाडा की मंडी में मुनीम का काम करता था राजदीप

अपने पड़ोस में रहने वाले कुछ व्यक्तियों पर शक जाहिर

मानसा

पंजाब के मानसा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां अज्ञात हमलावर 2 बच्चों के पिता की सरेआम हत्या करके फरार हो गए हैं। मृतक की पहचान 29 साल के राजदीप सिंह के रूप में हुई है, बुढलाडा के दरियापुर खुर्द गांव का रहने वाला था। इस घटना के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।  पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।

मंडी में मुनीम का काम करता था

मृतक राजदीप के पिता हरबंस सिंह ने बताया कि वह बुढलाडा की सब्जी मंडी में मुनीम का काम करता था। वह सुबह घर से 4 बजे निकल गया था। दरियापुर और कुलाना के बीच रेलवे फाटक के पास अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पिता ने पड़ोसियों पर जताया शक

हरबंस सिंह और माता ने अपने पड़ोस में रहने वाले कुछ व्यक्तियों पर शक जाहिर किया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच करने और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल बुढलाडा में रखवा दिया है।

Related to this topic: