A case has been registered against Punjabi singer

मशहूर पंजाबी सिंगर रमी रंधावा के खिलाफ केस दर्ज

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: January 07 2026 01:20:58 PM

मशहूर पंजाबी सिंगर रमी रंधावा के खिलाफ केस दर्ज, सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश करने पर लिया एक्शन

मशहूर पंजाबी सिंगर रमी रंधावा के खिलाफ केस दर्ज

एक वीडियो साझा किया था, जिसमें हथियारों की खुलेआम नुमाइश दिखाई दे रही है

रमी रंधावा अमृतसर जिले के अजनाला के रहने वाले, पुलिस ने मामला दर्ज किया है

ASI ने फेसबुक अकाउंट से जांच की, जिसमें वीडियो रमी के अकाउंट पर पाया गया

कंटेंट पर सख्ती बरती जाएगी और कानून का उल्लंघन करने के खिलाफ कार्रवाई 

अमृतसर 

अमृतसर में पुलिस ने मशहूर पंजाबी सिंगर रमी रंधावा के खिलाफ सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश करने के आरोप में केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई हथियारों के प्रदर्शन से जुड़े कानूनों के उल्लंघन को लेकर की गई है। रमी रंधावा अमृतसर जिले के अजनाला के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, रमी रंधावा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें हथियारों की खुलेआम नुमाइश दिखाई दे रही है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 

वीडियो के साथ उन्होंने पंजाबी में कैप्शन लिखा, “मेरे सौंदा ए नाल सिरहाने दे इक इतिहास ते दूजा काल कुड़े।” वहीं पोस्ट में यह भी लिखा गया कि “सरदारियां सिर देकर मिलती हैं, सरदार कहलाना आसान नहीं है।” यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस मामले में पुलिस को दी गई शिकायत में ASI कवलजीत ने बताया कि उन्हें एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

कानून का उल्लंघन करने के खिलाफ होगी कार्रवाई

इसके बाद ASI ने अपने फेसबुक अकाउंट से जांच की, जिसमें यह वीडियो रमी रंधावा के अकाउंट पर पाया गया। शिकायत में कहा गया है कि हथियारों की खुलेआम नुमाइश करना कानूनन अपराध है और इससे समाज में भय और असुरक्षा का माहौल बनता है। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह के कंटेंट को लेकर सख्ती बरती जाएगी और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Related to this topic: