A case of sacrilege of Sri Guru Granth Sahib

पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का मामला आया सामने

Written by:

Last Updated:

पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का मामला आया सामने, इलाके में तनाव का माहौल

पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का मामला आया सामने

गांव सठियाला में श्री गुरु तेग बहादुर जी के धाम पर बेअदबी का मामला 

बाबा बकाला के डीएसपी अरुण शर्मा दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे

वहीं, घटना की खबर मिलते पूरे गांव में आक्रोश और चिंता का माहौल

पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब जी के पन्ने (अंग) गांव की गलियों में बिखरे पाए गए

अमृतसर। 

पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के चलते इलाके में तनाव का माहौल है और लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। पंजाब के अमृतसर के हल्का बाबा बकाला साहिब के अंतर्गत आने वाले गांव सठियाला में श्री गुरु तेग बहादुर जी के धाम पर, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी का मामला सामने आया है। वहीं गांववासियों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। लगभग आज 7.30 बजे पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। बाबा बकाला के डीएसपी अरुण शर्मा अपने दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। 

पूरे गांव में आक्रोश और चिंता का माहौल

वहीं घटना की खबर मिलते पूरे गांव में आक्रोश और चिंता का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग गुरुद्वारा साहिब के बाहर इकट्ठा हो गए। जानकारी के अनुसार, पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब जी के पन्ने (अंग) गांव की गलियों में बिखरे हुए पाए गए। शुरूआती जांच में यह भी सामने आया कि कुछ अज्ञात लोगों ने गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी की तारें काट दीं और परिसर में तोड़फोड़ की। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बाबा बकाला के डीएसपी अरुण शर्मा ने गुरुद्वारा साहिब तथा आसपास के इलाके का जायजा लिया।

Related to this topic: