पेड़ के साथ कार की भयानक टक्कर, बीते रविवार को हुई थी शादी
वहीं घायल दूल्हे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया
जिला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच कर रही है
फतेहगढ़ साहिब
पंजाब में भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जिसमें एक नवविवाहिता दुल्हन की मौत हो गई है और दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि दोनों की बीते रविवार को शादी हुई थी और आज वह दोनों रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी कार एक पेड़ के साथ टकरा गई। वहीं हादसा इतना भयनाक था कि कार करीब आधे हिस्से तक पेड़ के अंदर घुस गई जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
नवविवाहिता दुल्हन की हुई मौत
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में एक कार की पेड़ के साथ भयानक टक्कर हो गई है जिसमें नवविवाहिता दुल्हन की मौत हो गई है और वहीं दूल्हा भी गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मामले की जांच कर रही पुलिस
वहीं मृतक की पहचान अमनदीप कौर (21) जबकि गुरमुख सिंह (21) घायल है। उनकी शादी रविवार को हुई थी। बताया जा रहा है कि दुल्हन के हाथों से मेंहदी भी अभी तक नहीं उतरी थी। हादसा मानुपुर से बलाड़े वाले रोड पर हुआ है। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।