A major update has emerged

फोर्टिस अस्पताल में भर्ती पंजाबी गायक

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 29 2025 05:16:54 PM

फोर्टिस अस्पताल में भर्ती पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की सेहत को लेकर बड़ी UPDATE आई सामने

फोर्टिस अस्पताल में भर्ती पंजाबी गायक

न्यूरोसर्जरी और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की टीम की निगरानी में की जा रही देखभाल 

मौजूदा स्थिति अभी भी गंभीर बनी है और उन्हें लगातार दवाइयां और थेरेपी दी जा रही

परिवार और प्रशासन को हर अपडेट दिया जा रहा, मीडिया को भी नई जानकारी साझा

दो दिन पहले बद्दी में हादसे के बाद गंभीर अवस्था में अस्पताल भर्ती करवाया गया था

मोहाली

मोहाली के फोर्टिस अस्पताल ने पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की सेहत को लेकर ताज़ा अपडेट जारी किया। अस्पताल के अनुसार, राजवीर जवंदा अभी भी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। उनकी देखभाल न्यूरोसर्जरी और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की टीम की निगरानी में की जा रही है।

अभी भी हालत नाज़ुक

अस्पताल ने बताया कि राजवीर की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है और उन्हें लगातार दवाइयां और थेरेपी दी जा रही है। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि परिवार और प्रशासन को हर अपडेट समय-समय पर दिया जा रहा है और मीडिया को भी नई जानकारी साझा की जाएगी।

फैंस की दुआएं साथ

फैंस और कलाकार लगातार राजवीर जवंदा के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। बता दें कि दो दिन पहले बद्दी में हुए हादसे के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों का कहना है कि आने वाले कुछ दिन उनकी सेहत के लिए बेहद अहम होंगे।

Related to this topic: