A massive fire broke out at a fodder factory

पंजाब में चारा बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: December 05 2025 05:11:27 PM

पंजाब में चारा बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, अफरा-तफरी मची; लाखों रुपए का माल जलकर राख

पंजाब में चारा बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग

आग लगने की वजह अभी साफ नहीं है, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान 

फायर ब्रिगेड ने मौके पर पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की

नुकसान का आकलन मालिकों से बातचीत के बाद ही किया जाएगा : संधू

लुधियाना।

पंजाब के लुधियाना में चारा बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। जिससे फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही फैक्ट्री पहुंचे कर्मचारी भी भाग गए। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हर्षवीर संधू ने बताया कि आग लगने की वजह अभी साफ नहीं है। नुकसान का आकलन मालिकों से बातचीत के बाद ही किया जा सकेगा।

चारा बनाने वाली फैक्ट्री में आग

दरअसल, लुधियाना में बहादुर के रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक वाली गली में स्थित संत साहिब आयल मिल्स पशुओं का चारा बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। सुबह करीब 9:30 बजे के करीब आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। फायर ब्रिगेड के दो फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग बुझानी शुरू की। उधर, सूचना मिलने पर थाना सलेम टाबरी की पुलिस भी मौके पर पहुंची।

कच्चे माल से शुरू हुई आग

वर्करों ने बताया कि उन्हें अचानक कच्चे माल वाले हिस्से से धुआं और कुछ जलने की तेज बदबू महसूस हुई। जब तक वह कुछ समझ पाते, कुछ ही मिनटों में आग की लपटों ने पूरे कच्चे माल के भंडार को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावहता को देखते हुए फैक्ट्री के वर्करों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

आग का कारण अभी स्पष्ट नहीं

आग की सूचना तुरंत फैक्ट्री मालिक को दी गई। मौके पर पहुंचे मालिक ने कहा कि आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है और इसपर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। वहीं, आग इतनी तेजी से फैली कि इसने तैयार माल को भी अपनी चपेट में ले लिया। लाखों रुपए के कच्चे और तैयार माल के जलकर राख होने की आशंका है, हालांकि मालिक ने अभी नुकसान का कोई अनुमान लगाने से इनकार कर दिया।

Related to this topic: