A massive robbery of Rs 3 crore

पंजाब में 3 करोड़ की बड़ी लूट

Written by:

Last Updated:

पंजाब में 3 करोड़ की बड़ी लूट, लुटेरों ने घर में घुसकर परिवार को बनाया बंधक

पंजाब में 3 करोड़ की बड़ी लूट

बंदूक की नोक पर भारी मात्रा में नकदी और गहने लेकर फरार 

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी

पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है 

घटना सुबह 8 बजे की बताई जा रही, भय व चिंता का माहौल

गुरदासपुर। 

पंजाब में लूट और चोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। गुरदासपुर में कुछ अज्ञात लुटेरों द्वारा एक सुनार के घर को निशाना बनाया है। बताया जा रहा है कि लुटेरे एक सुनार के घर में घुस गए और बंदूक की नोक पर पूरे परिवार को बंधक बनाकर भारी मात्रा में नकदी और गहने लेकर फरार हो गए। इस घटना के बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच शुरू कर दी है ताकि लुटेरों के बारे में कोई सुराग मिल सके।

इलाके में चिंता का माहौल

घटना के बाद इलाके में भय और चिंता का माहौल बन गया है। यह घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। इसी बीच, अचानक कुछ लोग घर में घुस आए। उन्होंने हथियार दिखाकर परिवार को डराया और सभी सदस्यों को एक जगह बांध दिया। परिवार के सदस्यों के अनुसार, लुटेरे निहंग बाणे में थे। उन्होंने नकदी और कीमती सामान के लिए घर की तलाशी ली और लगभग 3 करोड़ रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे मौके से फरार हो गए।

Related to this topic: