A school bus carrying children

गुरदासपुर में बच्चों से भरी स्कूल बस हादसे का शिकार

Written by:

Last Updated:

गुरदासपुर में बच्चों से भरी स्कूल बस हादसे का शिकार, मची चीख-पुकार, किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई

गुरदासपुर में बच्चों से भरी स्कूल बस हादसे का शिकार

हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई

राहत की बात रही कि इस दुर्घटना में किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई, सुरक्षित बाहर निकाले

हादसे की प्रारंभिक वजह सामने आई कि बस सामने आई कार को बचाने के लिए दीवार में घुसी

हालांकि, घटना के कुछ समय बाद जब सीसीटीवी फुटेज आई तो कहानी कुछ और ही नजर आई

स्कूल बस तेज रफ्तार में थी और बिना कार से टकराने की स्थिति के सीधे दीवार से जा टकराई

इस घटना के बाद स्कूल मैनेजमेंट ने बस ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही

गुरदासपुर 

गुरदासपुर के दीनानगर में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बच्चों से भरी एक स्कूल बस सड़क किनारे बनी दीवार से टकरा गई। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। 

सीसीटीवी फुटेज आई तो खुला मामला

प्रशासन भी मामले की जांच में जुट गया है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह सामने आई कि बस चालक ने अचानक सामने आई एक कार को बचाने की कोशिश की, जिससे बस अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हालांकि, घटना के कुछ समय बाद जब सीसीटीवी फुटेज सामने आई तो कहानी कुछ और ही नजर आई। 

बस ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई 

फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि स्कूल बस तेज रफ्तार में थी और बिना किसी कार से टकराने की स्थिति के सीधे दीवार से जा टकराई। इसके बाद बस चालक की लापरवाही पर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद स्कूल मैनेजमेंट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बस ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

Related to this topic: