पीड़ित की पत्नी ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया LIVE वीडियो
गोली लगने के कारण पीड़ित की टांग बुरी तरह से घायल हो गई
फायरिंग करने वाले आरोपी की पहचान परमजीत सिंह संधू है
पीड़ित की पत्नी और ड्राइवर ने तुरंत भागकर अपनी जान बचाई
बटाला
पंजाब के बटाला से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां पैसे लेने गए एक दोस्त पर उसी के दोस्त ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस घटना का LIVE वीडियो भी सामने आया है, जिसे पीड़ित की पत्नी ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया। वीडियो में आरोपी शख्स को खुलेआम फायरिंग करते देखा जा सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पत्नी और ड्राइवर ने भागकर जान बचाई
इस घटना में 315 बोर राइफल से चली गोली के कारण पीड़ित की टांग बुरी तरह से घायल हो गई। घटना के समय पीड़ित की पत्नी और ड्राइवर ने तुरंत भागकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, घायल पीड़ित अमृतसर का रहने वाला है। फायरिंग करने वाले आरोपी की पहचान परमजीत सिंह संधू के रूप में हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।