पंजाब के मोगा जिले में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया
हादसे के समय कार में सवार पुलिस कर्मचारी ड्यूटी पर जा रहे थे
वहीं टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई
घायलों को तुरंत मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया
मोगा
पंजाब के मोगा जिले में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव किली चाहल के पास तेज रफ्तार बस ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के समय कार में सवार पुलिस कर्मचारी ड्यूटी पर जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और बस चालक से पूछताछ की जा रही है।
मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। हादसे में एक महिला पुलिसकर्मी समेत तीन पुलिस कर्मचारी घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।