A woman died in Punjab after being entangled

पंजाब में एक बार फिर चाइना डोर की चपेट में आने से महिला की मौत

Written by:

Last Updated:

पंजाब में एक बार फिर चाइना डोर की चपेट में आने से महिला की मौत, खरीदारी करने के लिए स्कूटी पर बाजार आई थी

पंजाब में एक बार फिर चाइना डोर की चपेट में आने से महिला की मौत

जब वह फ्लाईओवर के नजदीक गुरुद्वारा साहिब के सामने पहुंची तो उसका गला चाइना डोर से कट गया

इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गई और स्कूटी से गिर गई, जिसको दुकानदारों ने अस्पताल पहुंचाया 

गांव अकालगढ़ रायकोट रोड पर मौसी की बेटी की शादी के लिए खरीदारी करने स्कूटी पर बाजार आई थी

मृतक सरबजीत कौर रायकोट रोड पर खाने की दुकान चलाती थी, अपने पीछे 2 साल का बच्चा छोड़ गई है

समराला। 

पंजाब में एक बार फिर चाइना डोर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई है। महिला की पहचान सर्बजीत कौर पत्नी मनदीप सिंह निवासी गांव अकालगढ़ के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक सर्बजीत कौर पत्नी मनदीप सिंह निवासी गांव अकालगढ़ रायकोट रोड पर अपनी मौसी की बेटी की शादी के लिए खरीदारी करने के लिए स्कूटी पर बाजार आई थी। 

रायकोट रोड पर खाने की दुकान चलाती थी

जब वह फ्लाईओवर के नजदीक गुरुद्वारा साहिब के सामने पहुंची तो उसका गला चाइना डोर से कट गया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गई और स्कूटी से गिर गई जिसको दुकानदारों ने अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सरबजीत कौर रायकोट रोड पर खाने की दुकान चलाती थी, अपने पीछे 2 साल का बच्चा छोड़ गई है।

Related to this topic: