A youth was shot by bike-borne assailants

पंजाब के मोगा में सरेआम दिनदहाड़े फायरिंग

Written by:

Last Updated:

पंजाब के मोगा में सरेआम दिनदहाड़े फायरिंग, जीरा रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली

पंजाब के मोगा में सरेआम दिनदहाड़े फायरिंग

आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए

उधर, गोली लगते ही आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए

वहीं, डॉक्टरों की निगरानी में घायल युवक का उपचार चल रहा

पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाका घेरकर शुरू की जांच 

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की 

फिलहाल फायरिंग के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा

मोगा

पंजाब के मोगा में दिनदहाड़े सरेआम फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जीरा रोड पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति पर अचानक गोलियां चला दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

अस्पताल में भर्ती कराया गया

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के युवक पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।

जांच में जुटी स्थानीय  पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और फरार हमलावरों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल फायरिंग के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related to this topic: