AAP leader in Punjab threatened

पंजाब में AAP नेता को धमकी

Written by:

Last Updated:

पंजाब में AAP नेता को धमकी, कहा- अब इंतजार नहीं सीधा नुकसान पहुंचाउंगा

पंजाब में aap नेता को धमकी

धमकी देने वाले ने कहा है कि जितना मेरा नुकसान हुआ है, उतना तेरा करूंगा

दोआबा इंचार्ज व आप नेता को यूके कोड वाले विदेशी नंबर से धमकी आ रही है

पहले वाहट्सएप्प पर पहले कॉल की व उसके बाद फिर धमकी भरे मैसेज भेजे 

ऐसे में एक बार फिर मिली धमकियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं

फगवाड़ा

पंजाब में फगवाड़ा के आम आदमी पार्टी के नेता दलजीत राजू को जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्हें लगातार विदेशी नंबर से धमकी भरे मैसेज और कॉल आ रहे हैं। धमकी देने वाले ने कहा कि जितना मेरा नुकसान हुआ है, उतना तेरा करूंगा… तेरी सारी जिंदगी में पूरा नहीं होगा। अब इंतजार नहीं सीधा नुकसान पहुंचाउंगा। दोआबा इंचार्ज और आप नेता को यूके कोड वाले विदेशी नंबर से धमकी आ रही है। सूचना पुलिस को दे दी गई है। 

जितना नुकसान मेरा हुआ, उतना तेरा करूंगा

height=1024

धमकी देने वाले ने पहले वाहट्सएप्प पर पहले कॉल की और उसके बाद फिर धमकी भरे मैसेज भेजे। मैसेज में लिखा “अब तेरे घर में से किसी का भी नुकसान हो सकता है, जितना मेरा नुकसान हुआ है, उतना तेरा करूंगा, तेरी सारी जिंदगी में पूरा नहीं होगा।” वहीं एक और मैसेज में आरोपी ने लिखा कि अब वह इंतजार नहीं करेगा और सीधे नुकसान पहुंचाएगा।

एक बार सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए

गौरतलब है कि इससे पहले भी दलजीत राजू को धमकी भरे फोन आ चुके हैं। इतना ही नहीं, उनके घर पर अज्ञात बदमाशों द्वारा फायरिंग की घटना भी हो चुकी है। ऐसे में एक बार फिर मिली धमकियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस कॉल डिटेल और नंबर की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है।

Related to this topic: