An explosion occurred on the railway line

सरहिंद में रेलवे लाइन पर धमाका

Written by:

Last Updated:

सरहिंद में रेलवे लाइन पर धमाका, RDX से विस्फोट का शक, गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में बड़ा अलर्ट

सरहिंद में रेलवे लाइन पर धमाका

एक मालगाड़ी के इंजन को भारी नुकसान पहुंचा है, जबकि मालगाड़ी का ड्राइवर घायल

घायल ड्राइवर को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, इलाके में दहशत 

दूसरी ओर, सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही

वहीं इस धमाके के कारण रेल यातायात भी प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है

फतेहगढ़ साहिब 

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के अंतर्गत सरहिंद रेलवे लाइन पर एक धमाके की खबर सामने आई है। इस धमाके में एक मालगाड़ी के इंजन को भारी नुकसान पहुंचा है, जबकि मालगाड़ी का ड्राइवर घायल हो गया। घायल ड्राइवर को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच एजेंसियों को इस धमाके में आरडीएक्स (RDX) के इस्तेमाल की आशंका है। 

पूरे मामले की गंभीरता से जांच

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। धमाके के कारण रेल यातायात भी प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Related to this topic: