Another bomb threat against schools in Mohali

मोहाली में स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी

Written by:

Last Updated:

मोहाली में स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी, थ्रेट मेल में फोर्टिस अस्पताल का भी जिक्र, पुलिस अलर्ट

मोहाली में स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी

धमकी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां एक्शन में आईं

एहतियातन संबंधित सभी स्कूलों को खाली करा लिया गया है

इस थ्रेट ई-मेल में फोर्टिस अस्पताल का जिक्र किया गया है

मुख्यमंत्री भगवंत मान फोर्टिस में भर्ती, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

ज्ञान ज्योति स्कूल में बम निरोधक दस्ते द्वारा सघन जांच जारी

मोहाली 

पंजाब के मोहाली में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत एक्शन में आ गईं। एहतियातन संबंधित स्कूलों को खाली करा लिया गया है। थ्रेट मेल में फोर्टिस अस्पताल का भी जिक्र किया गया है, जहां मुख्यमंत्री भगवंत मान भर्ती हैं। 

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

यह जानकारी सामने आते ही सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े 8 बजे यह मेल मिली। सोमवार से स्कूलों का समय बदला हुआ था और कई बच्चे स्कूल पहुंच चुके थे। जैसे ही मेल की जानकारी मिली, तुरंत पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

स्कूल में छुट्टी घोषित

धमकी के बाद फेज-2 स्थित ज्ञान ज्योति स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गई है। स्कूल परिसर में बम निरोधक दस्ते द्वारा सघन जांच की जा रही है। मेल में कथित तौर पर 11 बजे बम ब्लास्ट का समय लिखा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Related to this topic: