RSS office attacked with petrol bomb

RSS ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला

Last Updated: June 17 2026 02:41:19 PM

RSS ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला, सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर

rss ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला

2 पेट्रोल बम ऑफिस पर फेंके, इसमें एक ब्लास्ट 

हालांकि किसी का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ

घटना के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची

वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए

रांची

झारखंड की राजधानी रांची में RSS के ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला किया गया है। जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने 2 पेट्रोल बम ऑफिस पर फेंके थे। जिसमें से एक ब्लास्ट हो गया। हालांकि किसी का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि अपराधियों ने RSS ऑफिस में दो पेट्रोल बम फेंके हैं, जिसमें एक फटा है। इस वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति जाते हुए दिखा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related to this topic: