Balachauria murder case:

बलाचौरिया मर्डर केस

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: December 20 2025 02:44:26 PM

बलाचौरिया मर्डर केस : हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से मांगा जवाब, सुरक्षा में कितने पुलिस मुलाजिम तैनात थे

बलाचौरिया मर्डर केस

जिस कार्यक्रम में हत्या हुई, वहां पर सुरक्षा के क्या इंतजाम थे 

सरकार से इस मामले में 23 दिसंबर तक जवाब मांगा गया है

बड़े कार्यक्रम में हत्या करने के बाद हमलावर भाग कैसे गए

सरकार की रिपोर्ट से पता चलेगा कि कोताही तो नहीं बरती 

पंजाब डेस्क

राणा बलाचौरिया मर्डर केस में हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने कहा कि अगली सुनवाई में सरकार स्पष्ट करे कि जिस कार्यक्रम में बलाचौरिया की हत्या हुई थी, वहां पर सुरक्षा के क्या इंतजाम थे और कितने लोग मौजूद थे। सरकार से इस मामले में 23 दिसंबर तक जवाब मांगा गया है। हाईकोर्ट ने चिंता जताते हुए कहा कि यह बेहद ही गंभीर मामला है। क्योंकि इतने बड़े कार्यक्रम में हत्या करने के बाद हमलावर भाग कैसे गए। सरकार की रिपोर्ट से पता चलेगा कि कहीं सुरक्षा में कोई कोताही तो नहीं बरती गई।

सेल्फी लेने के बहाने मारी गोलियां

गौरतलब है कि सोमवार को सोहाना साहिब में चल रहे कबड्डी कप टूर्नामेंट के दौरान बाइक और बोलेरो कार में सवार हमलावर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वे सेल्फी लेने के बहाने राणा बलाचौरिया के पास आए और अचानक फायरिंग कर दी। सिर में गोली लगने से राणा बलाचौरिया गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई।

Related to this topic: