सिख श्रद्धालुओं के जत्थों को पाकिस्तान जाने की अनुमति दे दी है
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की मांग के जवाब में दी मंज़ूरी
इसके तहत श्रद्धालु पाकिस्तान में माथा टेकने के लिए जा सकेंगे
सीमा पार समारोह में संगत के शामिल होने की अनुमति मांगी थी
चंडीगढ़
श्री गुरु नानकदेव जी के प्रकाश पर्व पर पाक जाने वाले सिख श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि भारत सरकार ने सिख श्रद्धालुओं के जत्थों को पाकिस्तान जाने की अनुमति दे दी है। जिसके बाद सिख श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है। यह मंज़ूरी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की मांग के जवाब में दी है।
पाकिस्तान जाने की इजाजत
मिली जानकारी के मुताबिक भारत सरकार ने सिख श्रद्धालुओं के जत्थों को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने की इजाजत दे दी है। जिसके बाद सिख श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है। अब श्रद्धालु पाकिस्तान में माथा टेकने के लिए जा सकेंगे।
केंद्र सरकार ने लगाई रोक
बता दे कि इससे पहले केंद्र सरकार ने इस पर रोक लगा दी थी। जानकारी के अनुसार, यह मंज़ूरी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की मांग के जवाब में दी गई है। शिरोमणि कमेटी ने सीमा पार धार्मिक समारोहों में श्रद्धालुओं के शामिल होने की अनुमति मांगी थी।