Big news for women of Punjab

पंजाब की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: November 03 2025 06:48:55 PM

पंजाब की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, हर माह मिलेंगे 1000 रुपये, सीएम मान ने किया बड़ा ऐलान

पंजाब की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी

आम आदमी पार्टी सरकार चुनाव के दौरान किया अपना वादा पूरा करने जा रही

लगभग सभी वादे पूरे किए, अगले बजट में इसे  शामिल कर लागू किया जाएगा

पंजाब की करोड़ों महिलाओं को इस योजना से आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी

18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिलाओं को सीधे बैंक खातों में राशि ट्रांसफर

चंडीगढ़ 

पंजाब सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि पंजाब की महिलाओं को अब जल्द ही प्रति माह 1000 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह वादा आम आदमी पार्टी द्वारा चुनाव के दौरान जनता से किया गया था और अब सरकार इसे पूरा करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा, “हमने जनता से जो वादे किए थे, उनमें से लगभग सभी पूरे हो चुके हैं। इसे अगले बजट में शामिल कर लागू किया जाएगा।” 

करोड़ों महिलाओं को मिलेगा आर्थिक सहारा

मान ने यह भी कहा कि इस योजना से पंजाब की करोड़ों महिलाओं को आर्थिक सहारा मिलेगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। सूत्रों के अनुसार, योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी पात्र महिलाओं को सीधे उनके बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी। इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ-साथ राज्य में महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा।

पंजाब की महिलाएं CM घोषणा से उत्साहित 

अब बारी महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह देने के वादे की है। वहीं, राजनीतिक हलकों में इस घोषणा को लेकर चर्चा तेज हो गई है। विपक्षी दलों ने इस कदम को चुनावी वादा पूरा करने की दिशा में अहम माना है, जबकि कुछ ने इसे आर्थिक बोझ बढ़ाने वाला फैसला बताया है। फिलहाल, पंजाब की महिलाएं मुख्यमंत्री की इस घोषणा से उत्साहित हैं और जल्द योजना लागू होने की उम्मीद जता रही हैं।

Related to this topic: