वकील ने हाजिरी से छूट पाने के लिए अर्जी दायर की थी
वकील रघुबीर सिंह बहनीवाल ने कुछ सबूत पेश किए हैं
चार सालों से न्याय के लिए अदालत के चक्कर लगा रही
पंजाब डेस्क
किसान आंदोलन के दौरान बुजुर्ग महिला पर की गई टिप्पणी को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रैस व भाजपा सांसद कंगना रनौत की बठिंडा कोर्ट में पेशी थी पर वह कोर्ट में पेश नहीं हुई। कंगना की जगह उनके वकील कोर्ट में पेश हुए। वकील ने हाजिरी से छूट पाने के लिए अर्जी दायर की थी। जिसे कोर्ट ने स्वीकार लिया है और अगली तारीख दे दी है। अब कोर्ट में मामले की सुनवाई 5 जनवरी को होगी।
कंगना को माफ नहीं करेंगी
बीबी महिंदर कौर के वकील रघुबीर सिंह बहनीवाल ने बताया कि उनकी ओर से कुछ सबूत पेश किए गए हैं। उन्होंने अदालत से कंगना रनौत की व्यक्तिगत उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया था। बीबी महिंदर कौर ने कहा है कि वे पिछले चार सालों से न्याय के लिए अदालत के चक्कर लगा रही हैं और अब वे कंगना को माफ नहीं करेंगी।
आखिर क्या है पूरा मामला
दरअसल यह पूरा मामला उस समय का है जब दिल्ली में केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का धरना प्रदर्शन चल रहा था। इस दौरान कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बीबी महिंदर कौर की फोटो के साथ एक पोस्ट डाली थी, जिसमें लिखा था कि ऐसी महिलाएं धरने पर 100-100 रुपए लेकर आती हैं।