Bomb threats to 10 schools in Mohali

मोहाली के 10 स्कूलों को बम ब्लास्ट की धमकी

Written by:

Last Updated:

मोहाली के 10 स्कूलों को बम ब्लास्ट की धमकी, मेल में सीएम मान को भी उड़ाने का जिक्र

मोहाली के 10 स्कूलों को बम ब्लास्ट की धमकी

पंजाब में स्कूलों को धमकियां मिलने का सिलसिला रुका नहीं

अब मोहाली के 10 स्कूलों को धमकी भरा ईमेल भेजा गया है

धमकी मिलने के बाद ही स्कूल मैनेजमैंट ने पुलिस को बताया

पुलिस स्कूल की तलाशी ले रही है और पूरा इलाका किया सील

किसी को भी स्कूल गेट के पास आने-जाने नहीं दिया जा रहा 

स्कूल मैनेजमैंट ने एहतियात के तौर पर बच्चों की छुट्टी कर दी 

मोहाली

पंजाब में स्कूलों को धमकियां मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब मोहाली के 10 स्कूलों को धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। जिसमें लिखा गया है कि 1 बजकर 11 मिनट पर मोहाली में बम ब्लास्ट होगा। धमकी मिलने के तुरंत बाद ही स्कूल मैनेजमैंट ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस स्कूल की तलाशी ले रही है और पूरे इलाके को सील भी कर दिया गया है। किसी को भी स्कूल गेट के पास आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। 

एहतियात के तौर पर स्कूलों में छुट्टी

स्कूल मैनेजमैंट ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छुट्टी कर दी है। वहीं बच्चों के पेरेंट्स को भी मैसेज भेजकर उन्हें ले जाने के लिए कह दिया गया है। स्कूल को मिली मेल में लिखा है कि दोपहर 1:11 बजे मोहाली में बम ब्लास्ट, मोहाली के स्कूलों और कॉलेजों में बम ब्लास्ट होगा।

सीएम मान और संसद को भी उड़ाने का जिक्र

इसके साथ ही सीएम भगवंत मान को ह्यूमन बम से उड़ाने का जिक्र किया गया। आगे लिखा गया है कि मोदी के आदेशों पर पंजाब के नौजवानों का कत्लेआम किया जा रहा है। वहीं 13 फरवरी, दोपहर 2:11 बजे बम दिल्ली की हिंदुस्तानी संसद में चलेगा, निशाना मोदी–शाह।

Related to this topic: