Chandigarh passport office and bus stand

चंडीगढ़ के पासपोर्ट ऑफिस और बस स्टैंड को बम से उड़ाने की धमकी

Written by:

Last Updated:

चंडीगढ़ के पासपोर्ट ऑफिस और बस स्टैंड को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

चंडीगढ़ के पासपोर्ट ऑफिस और बस स्टैंड को बम से उड़ाने की धमकी

सेक्टर 17 बस स्टैंड और सेक्टर 34 स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र को धमकी मिलने से प्रशासन में मचा हड़कंप

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आईं और बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वॉयड टीमें मौके पर पहुंचीं

सुरक्षा के मद्देनजर आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई, पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सील कर दिया

गहन तलाशी अभियान जारी, पुलिस धमकी देने वालों की पहचान के लिए तकनीकी जांच भी कर रही है

किसी आपत्तिजनक सामग्री मिलने की पुष्टि नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें

चंडीगढ़

धमकियों का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। सुबह जालंधर के एपीजे और पुलिस डीएवी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद अब चंडीगढ़ में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर 17 बस स्टैंड और सेक्टर 34 स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया और मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। 

हरकत में आईं पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां 

धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। दोनों स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वॉयड की टीमें मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा के मद्देनजर आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सील कर दिया गया।

आपत्तिजनक सामग्री मिलने की पुष्टि नहीं

संदिग्ध वस्तुओं की तलाश के लिए गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस धमकी देने वालों की पहचान के लिए तकनीकी जांच भी कर रही है। लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें।

Related to this topic: