लुधियाना के समराला में गला कटने के कारण हो गई मौत
शव देखकर मां फूट-फूटकर रोने लगी और बेहोश हो गई
डोर सरेआम बिकती है लेकिन प्रशासनिक कार्रवाई नहीं
सेल बंद करवाने के लिए पुख्ता कदम नहीं उठाया जा रहा
लुधियाना
पंजाब में चाइना डोर पर पाबंदी के बाद भी धड़ल्ले से बिक रही है। जिस कारण आज लुधियाना के समराला में स्कूल से घर जा रहे छात्र की डोर से गला कटने के कारण मौत हो गई है। जैसे ही इस घटना का पता परिजनों को चला तो वह तुंरत अस्पताल पहुंचे, जहां सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। बेटे का शव देख मां फूट-फूट कर रोने लग पड़ी और अपनी सुध-बुध खो बैठी और बेहोश हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया और ईलाज किया जा रहा है।
स्कूल से घर आते समय हादसा
मृतक के दादा जसपाल सिंह ने बताया कि उनका पोता शनिवार को बाइक लेकर स्कूल से घर आ रहा था। इसी दौरान भरतला गांव के पास उसके गले पर चाइना डोर लिपट गई। जिसके बाद वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। लोगों ने जब उसे अस्पताल पहुंचाया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
प्रशासन के ऊपर उठाए सवाल
सरहिंद में रेलवे लाइन पर धमाका
दादा जसपाल सिंह ने बताया कि समराला में चाइना डोर सरेआम बिकती है लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता। इससे पहले भी कई लोग चाइना डोर की चपेट में आने से घायल हुए हैं बावजूद इसके इस डोर को बंद करवाने के लिए कोई पुख्ता कदम नहीं उठाया जा रहा।