Dengue and Chikungunya Cases Rise in Punjab

पंजाब में डेंगू और चिकनगुनिया ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: October 31 2025 02:48:55 PM

पंजाब में डेंगू और चिकनगुनिया ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

पंजाब में डेंगू और चिकनगुनिया ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता

पंजाब में डेंगू और चिकनगुनिया ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

 

होशियारपुर में अबतक कुल 135 डेंगू और 9 चिकनगुनिया के मामले सामने आए

 

बढ़ते संक्रमण को देखते स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जिले में डेंगू विरोधी अभियान चलाया

 

टीमों ने तत्काल कार्रवाई कर पानी निकालने व लार्वीसाइड का छिड़काव कार्य किया

 

पानी संग्रहित करने वाले बर्तनों की नियमित सफाई सबसे प्रभावी रोकथामी उपाय 

 

पंजाब डेस्क

 

पंजाब में डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे है। वहीं अब चिकनगुनिया के मामले भी सामने आने लगे है। होशियारपुर जिले में डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक कुल 135 डेंगू और 9 चिकनगुनिया के मामले सामने आ चुके हैं। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जिले में डेंगू विरोधी अभियान चलाया। जहां भी पानी जमा मिला, वहां पानी निकाल दिया गया और जहां निकालना संभव नहीं था, वहां लार्वीसाइड का छिड़काव किया गया।

 

टीमों ने शहर के 2148 घरों की जांच की

 

अभियान के तहत एंटी-लारवा टीमों ने कूलर, टायर, टूटी बाल्टियां, प्लास्टिक के डिब्बे, डिस्पोजेबल कप-प्लेटें, फ्रिज की ट्रे, मिट्टी के गमले और पशु-पक्षियों के पानी पीने वाले बर्तनों में मच्छरों के लारवा की जांच की। आज की जांच में सर्वेक्षण टीमों ने शहर के 2148 घरों की जांच की, जिनमें से 44 स्थानों पर मच्छरों के लारवा पाए गए। टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पानी निकालने और लार्वीसाइड छिड़काव का कार्य किया ताकि लोग डेंगू रोकथाम के प्रति अधिक जिम्मेदार बनें।

 

खाली और सूखा रखें कम से कम एक बार 

 

साथ ही नियमों का पालन न करने वालों पर चालान की कार्रवाई भी की गई। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों, स्कूलों और कार्यालयों में सप्ताह में कम से कम एक बार पानी जमा होने वाले स्थानों को खाली और सूखा रखें। बताया गया कि एडीज मच्छर, जो डेंगू और चिकनगुनिया फैलाता है, आमतौर पर साफ पानी में पनपता है, इसलिए पानी संग्रहित करने वाले बर्तनों की नियमित सफाई ही सबसे प्रभावी रोकथामी उपाय है।

Related to this topic: