Dense fog alert in 16 districts of Punjab

पंजाब के 16 जिलों में घना कोहरा और 6 जिलों में बारिश का अलर्ट

Written by:

Last Updated:

पंजाब के 16 जिलों में घना कोहरा और 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

पंजाब के 16 जिलों में घना कोहरा और 6 जिलों में बारिश का अलर्ट

लगातार दो दिन पंजाब के 16 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है

पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अब पंजाब के मैदानी क्षेत्रों में साफ

मौसम में बदलाव से अधिकतम तापमान में 8.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से शुरू हुई बर्फबारी आज भी जारी रहने का अनुमान 

पंजाब डेस्क

पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अब पंजाब के मैदानी क्षेत्रों और चंडीगढ़ में साफ दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने लगातार दो दिन पंजाब के 16 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही आज छह जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम में आए बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में 8.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम है। इसके साथ ही ठंडी हवाओं ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

6 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में बारिश हो सकती है। वहीं पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा और संगरूर के कुछ इलाकों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

उधर, हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से शुरू हुई बर्फबारी शनिवार को भी जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक शिमला के जाखू क्षेत्र में करीब आधा फीट बर्फबारी हुई है, जबकि कुफरी, नारकंडा और आसपास के पर्यटन स्थलों पर एक फीट से अधिक बर्फ जम चुकी है। मनाली में भी आधा फीट से ज्यादा बर्फबारी दर्ज की गई है। चंबा और लाहौल-स्पीति के कई इलाकों में भारी हिमपात हुआ।

करंट लगने से युवक की मौत

पंजाब और चंडीगढ़ में शुक्रवार रात बारिश और आंधी के कारण कई जगह नुकसान की खबरें सामने आई हैं। करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई स्थानों पर घरों की छतें गिर गईं। गुरदासपुर में एक पोल्ट्री फार्म पर आसमानी बिजली गिरने से 8 हजार से अधिक चूजों की मौत हो गई। वहीं चंडीगढ़ में एक मकान गिरने से तीन बच्चे घायल हो गए।

एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 

इस समय अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी पाकिस्तान, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश तक पहुंच रही है, जिससे बारिश और ठंड बढ़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के साथ पाकिस्तान के आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। 26 जनवरी से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिससे ठंड, बारिश और कोहरे में और बढ़ोतरी हो सकती है।

Related to this topic: