Dense fog in Punjab causes havoc

पंजाब में धुंध का कहर

Written by:

Last Updated:

पंजाब में धुंध का कहर, नेशनल हाईवे पर डिवाइडर से टकराई फॉर्च्यूनर, 5 लोगों की मौ’त

पंजाब में धुंध का कहर

बठिंडा–बीकानेर नेशनल हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा

दर्दनाक दुर्घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई

टक्कर इतनी भीषण थी वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण धुंध और कम दृश्यता

बठिंडा

बठिंडा में घनी धुंध के कारण आज सुबह बठिंडा–बीकानेर नेशनल हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।

वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त 

मिली जानकारी के अनुसार, बठिंडा के गांव गुड़थड़ी के पास गुजरात नंबर की एक फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में एक महिला समेत पांच लोगों की जान चली गई।

घनी धुंध और कम दृश्यता 

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण घनी धुंध और कम दृश्यता बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related to this topic: