Dera Beas chief seen with the Governor

नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान में गवर्नर के साथ दिखे डेरा ब्यास प्रमुख

Written by:

Last Updated:

नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान में गवर्नर के साथ दिखे डेरा ब्यास प्रमुख, सुखबीर बादल भी यात्रा में हुए शामिल

नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान में गवर्नर के साथ दिखे डेरा ब्यास प्रमुख

जागरुकता अभियान में दिखाई दिए डेरा ब्यास प्रमुख

पंजाब गवर्नर ने बाबा की मौजूदगी पर खास ध्यान दिया

आम तौर पर पब्लिक प्रोग्राम से दूरी बनाए रखते है बाबा

यह कदम आगामी समय के लिए अहम माना जा रहा

पंजाब डेस्क

डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के मुखी गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान में दिखाई दिए। इस जागरुकता अभियान में पंजाब के गवर्नर गुलाबचंद कटारिया, शिरोमणि अकाली दल से सुखबीर सिंह बादल और भाजपा से कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा मौजूद रहे।

यात्रा में शामिल होने के लिए डेरा प्रमुख का धन्यवाद 

पंजाब के गवर्नर ने बाबा ढिल्लों की मौजूदगी पर खास ध्यान दिया। उन्होंने यात्रा में शामिल होने के लिए डेरा प्रमुख का खास तौर पर धन्यवाद दिया। आम तौर पर पब्लिक प्रोग्राम से दूरी बनाए रखने वाले बाबा ढिल्लों का यह कदम आने वाले समय के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

Related to this topic: