District Council and Block Committee elections

जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: December 12 2025 02:32:22 PM

जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव : शुक्रवार को प्रचार का आखिरी दिन, 14 दिसंबर को मतदान

जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव

अपने पक्ष में गोलबंद करने के लिए पूरी कोशिश कर रहे उम्मीदवार 

वहीं, चुनाव होने के बाद ये नतीजे 17 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे

आचार संहिता का उल्लंघन होने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई 

पंजाब डेस्क

शुक्रवार को ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों के लिए प्रचार का आखिरी दिन है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के चलते सभी राजनीतिक दल और निर्दलीय उम्मीदवार मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। चुनाव 14 दिसंबर को होंगे, जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वहीं, नतीजे 17 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। 

चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन पड़ेगा भारी

चुनाव अधिकारियों ने साफ किया है कि शाम 5 बजे के बाद कोई भी चुनाव प्रचार नहीं किया जा सकेगा। आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाएगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर कोई पार्टी या उम्मीदवार आचार संहिता का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related to this topic: