एनडीपीएस अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज
संबंधों का पता लगाने और नेटवर्क खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी
प्रारंभिक जांच से पता चला पकड़े गए आरोपी पाक तस्करों के संपर्क में थे
वहीं हेरोइन और अवैध हथियारों की तस्करी भारतीय क्षेत्र में की जा रही थी
अमृतसर।
पंजाब में पुलिस में दो ड्रग-हथियार तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में हेरोइन और हथियार बरामद किए। वहीं पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं। इसके साथ ही आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने और पूरा नेटवर्क खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है।
5.438 किलो हेरोइन बरामद
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 5.438 किलो हेरोइन, तीन उन्नत हथियार – ग्लॉक 9mm, जिगाना 9mm और .32 बोर पिस्टल, 34 जिंदा कारतूस और रु4500 नकद बरामद हुआ है। यह रकम कथित रूप से ड्रग मनी बताई जा रही है।
पाक तस्करों के संपर्क में थे
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे। हेरोइन और अवैध हथियारों की तस्करी भारतीय क्षेत्र में की जा रही थी और एक सुनियोजित नेटवर्क के माध्यम से इन्हें विभिन्न क्षेत्रों में वितरित किया जा रहा था।