घायल आरोपी की पहचान गैंगस्टर करनजीत सिंह उर्फ जस्सा के रूप में हुई
आरोपी जालंधर निवासी, पुलिस ने एक रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस बरामद
पुलिस पर फायरिंग, इसे देखते पुलिस की तरफ से जवाबी फायरिंग की गई
फायरिंग में गैंगस्टर के पैर में गोली लग गई जिससे घायल होकर गिर पड़ा
पुलिस ने उस घायल गैंगस्टर को अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया है
नवांशहर।
पंजाब में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ होने की खबर सामने आ रही है। जिसमें गैंगस्टर को गोली लग गई है और उसको ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घायल आरोपी की पहचान गैंगस्टर करनजीत सिंह उर्फ जस्सा के रूप में हुई है जो जालंधर का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके से एक रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस और गैंगस्टर की मुठभेड़
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के नवांशहर में पुलिस और गैंगस्टर की मुठभेड़ हो गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस हथियार बरामद करने के लिए गैंगस्टर को बंगा-फगवाड़ा के मेन रोड पर ले गई थी। गैंगस्टर ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी जिसे देखते हुए पुलिस की तरफ से भी जवाबी फायरिंग की गई।
जालंधर का रहने वाला गैंगस्टर
पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में गैंगस्टर के पैर में गोली लग गई जिसके चलते वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने घायल गैंगस्टर को अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया है। वहीं घायल आरोपी की पहचान गैंगस्टर करनजीत सिंह उर्फ जस्सा के रूप में हुई है जो जालंधर का रहने वाला बताया जा रहा है।