FIR against Punjabi music producer Bunty Bains

पंजाबी म्यूजिक प्रोड्यूसर बंटी बैंस के खिलाफ FIR

Written by:

Last Updated:

पंजाबी म्यूजिक प्रोड्यूसर बंटी बैंस के खिलाफ FIR, सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने की थी शिकायत

पंजाबी म्यूजिक प्रोड्यूसर बंटी बैंस के खिलाफ fir

डिजिटल कंपनी समेत 2 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी FIR दर्ज 

यह कार्रवाई 30 करोड़ रुपए की फेरा-फेरी को लेकर की गई है

सिद्धू मूसेवाला की माता चरण कौर के बयान पर लिया है एक्शन

कंपनी मालिक बेटे की कमाई खा रहे और हिसाब भी नहीं दे रहे

बीते दिनों मानसा में SSP ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया था

मानसा

पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक प्रोड्यूसर बंटी बैंस के खिलाफ मानसा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बंटी बैंस के साथ पुलिस ने डिजिटल कंपनी समेत 2 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई 30 करोड़ रुपए की फेरा-फेरी को लेकर की गई है, जिसकी शिकायत सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने की थी।

सिद्धू मूसेवाला की मां की शिकायत पर केस दर्ज

मानसा पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला की माता चरण कौर के बयान के आधार पर यह कार्रवाई की है। जिसमें उन्होंने कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए 30 करोड़ रुपए की हेरा-फेरी का आरोप लगाया था। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि कंपनी के मालिक उनके बेटे की कमाई खा रहे हैं और उसका हिसाब भी नहीं दे रहे हैं।

बीते दिनों SSP ऑफिस के बाहर दिया था धरना

बता दें कि बीते दिनों ही सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर उनके पिता बलकौर सिंह ने मानसा में SSP ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया था। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने के आरोप लगाए थे। अब पुलिस ने गुरप्रीत सिंह, शब्बीर मोमिन और वन डिजिटल कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related to this topic: