Tragedy strikes Punjabi family traveling abroad

विदेश घूमने गए पंजाबी परिवार के साथ बड़ा हादसा

Last Updated: June 19 2026 03:57:55 PM

विदेश घूमने गए पंजाबी परिवार के साथ बड़ा हादसा

विदेश घूमने गए पंजाबी परिवार के साथ बड़ा हादसा

चार दिन पहले ही अपने परिवार के साथ पठानकोट से न्यूयॉर्क आया था

रोमंच परिवार के साथ न्यूयॉर्क के मशहूर ‘सेंट्रल पार्क’ घूमने को आया था

घोड़ा अचानक दौड़ पड़ा, गाड़ी पलट गई और सिर में गंभीर चोट आई है

हादसे के उपरांत बग्गी मालिक ने ड्राइवर को नौकरी से सस्पेंड कर दिया 

पठानकोट। 

न्यूयॉर्क घूमने गए एक भारतीय टूरिस्ट परिवार के साथ बड़ा हादसा हो गया है। पंजाब के पठानकोट से अमेरिका घूमने गए 18 वर्षीय पंजाबी युवक की घोड़ा-गाड़ी से गिरकर मौत हो गई। युवक चार दिन पहले ही अपने परिवार के साथ पहली बार पठानकोट से न्यूयॉर्क आया था। हादसे के बाद वहां आसपास खड़े लोग तुरंत उसके पास पहुंचे और युवक को अस्पताल ले गए। वहीं इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक रोमंच पहली बार परिवार के साथ न्यूयॉर्क के मशहूर ‘सेंट्रल पार्क’ घूमने आया था। 

घोड़ा बेकाबू होकर दौड़ पड़ा और गाड़ी पलट गई 

यहां आकर युवक एक घोड़ा-गाड़ी (हॉर्स कैरिज) की सवारी करने लगा। वहीं घोड़ा-गाड़ी चालक दूसरे यात्रियों की फोटो और सेल्फी लेने लगा। तभी घोड़ा अचानक बेकाबू होकर दौड़ पड़ा, जिससे गाड़ी पलट गई और युवक के सिर में गंभीर चोट लगी। युवक के माता-पिता भी इसमें सवार थे।

दीपक महाजन पठानकोट में ट्रैवल एजेंसी चलाते हैं

रोमांच के पिता दीपक महाजन पठानकोट में ट्रैवल एजेंसी चलाते हैं। दीपक का परिवार होटल, ज्यूलर्स कारोबार से जुड़ा है। सूत्रों के मुताबिक हादसे में बग्गी मालिक ने ड्राइवर को नौकरी से सस्पेंड कर दिया और हादसे में शामिल 7 वर्षीय घोड़े सैमसन को भी इस काम से हटा दिया है।

Related to this topic: