Good news for the people of Punjab

पंजाब के लोगों के लिए आ गई गुड न्यूज

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 22 2025 04:32:21 PM

पंजाब के लोगों के लिए आ गई गुड न्यूज, मिलेगा 10 लाख का फ्री ईलाज, 10 लाख के Health Insurance की रजिस्ट्रेशन शुरू

पंजाब के लोगों के लिए आ गई गुड न्यूज

स्वास्थ्य कार्ड योजना की रजिस्ट्रेशन की शुरूआत तरनतारन और बरनाला से शुरू होगी 

हर जिले में 128 रजिस्ट्रेशन कैंप लगेंगे, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 10-12 दिन के अंदर पूरी होगी

रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, वोटर कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना जरूरी

लोगों तक पहुंचने के लिए स्वास्थ्य कार्ड योजना का नियमित प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा 

हर परिवार का योजना तहत ऑपरेशन, सर्जरी और गंभीर बीमारियों का ईलाज किया जाएगा

पंजाब डेस्क

पंजाबवासियों के लिए खुशी भरी खबर सामने आई है। दरअसल सीएम मान ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वास्थ्य बीमा कार्ड योजना का ऐलान किया है। इस योजना के तहत हर परिवार को एक स्वाथ्य कार्ड दिया जाएगा। जिसके तहत उनका हर साल 10 लाख रुपए तक का फ्री ईलाज किया जाएगा। इस योजना की रजिस्ट्रेशन 23 सितंबर यानि कल से शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना पंजाब में पहले भी लागू थी। लेकिन अब इसे नया रूप दिया गया है। इसका ऐलान सीएम मान ने 8 जुलाई को कर दिया था। इसके तहत राज्य के सभी 65 लाख परिवार को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में 10 लाख रुपए तक कैशलैस इलाज मिलेगा।

तरनतारन से होगी इसकी शुरूआत

सीएम मान ने कहा कि स्वास्थ्य कार्ड योजना की रजिस्ट्रेशन की शुरूआत तरनतारन और बरनाला से शुरू होगी और हर जिले में 128 रजिस्ट्रेशन कैंप लगाए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया को 10-12 दिन के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद, यह योजना पूरे पंजाब में लागू की जाएगी। रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, वोटर कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना जरूरी होगा। सीएम मान ने यह भी कहा कि लोगों तक पहुंचने के लिए इस योजना का नियमित रूप से प्रचार-प्रसार किया जाएगा और गुरुद्वारा साहिब के स्पीकरों के माध्यम से इसकी घोषणा भी की जाएगी। 

गंभीर बीमारियों का भी होगा ईलाज

सीएम मान ने आगे कहा कि यह योजना बड़ी मिसाल कायम करेगी क्योंकि पंजाब पहला ऐसा राज्य होगा जहां हर परिवार को बिना किसी भेदभाव के हर सुविधा मिलेगी। पहले जैसे हर परिवार को मुफ़्त बिजली दी गई है, अब हर परिवार का इस योजना के तहत ऑपरेशन, सर्जरी और गंभीर बीमारियों का ईलाज किया जाएगा। सरकारी और प्राइवेट अस्पताल दोनों शामिल किए जाएंगे। अगर कोई व्यक्ति रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाता तो वह सिर्फ आधार कार्ड या फिर वोट आईडी कार्ड दिखाकर भी ईलाज करवा सकता है। जल्द ही मान्यता प्राप्त अस्पतालों की सूची भी जारी की जाएगी।

Related to this topic: