IAS officer's secretary commits suicide

चंडीगढ़ में IAS अफसर के सेक्रेटरी ने दी जान

Written by:

Last Updated:

चंडीगढ़ में IAS अफसर के सेक्रेटरी ने दी जान, छठी मंजिल से कूदा

चंडीगढ़ में ias अफसर के सेक्रेटरी ने दी जान

IAS अफसर हितेश मीणा के स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी थे

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

गणेश अरोड़ा पहले भी सुसाइड की कोशिश कर चुके थे

इसी साल अक्टूबर में रिटायर होने वाले थे गणेश अरोड़ा

चंडीगढ़

चंडीगढ़ में हरियाणा सचिवालय की छठी मंजिल से एक व्यक्ति ने छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान गणेश दास अरोड़ा के रूप में हुई। वह IAS अफसर हितेश मीणा के स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पहले भी कर चुके थे सुसाइड की कोशिश

बताया जा रहा है कि गणेश अरोड़ा पहले भी सुसाइड की कोशिश कर चुके थे। 15 दिन पहले उन्होंने छत से कूदने की कोशिश की थी, पर उस दौरान लोगों ने पकड़ लिया था। मृतक इसी साल अक्टूबर में रिटायर होने वाले थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और परिवार से पूछताछ कर रही है।

Related to this topic: