Illegal arms network busted in Punjab

पंजाब में अवैध हथियारों के नेटवर्क का भंडाफोड़

Written by:

Last Updated:

पंजाब में अवैध हथियारों के नेटवर्क का भंडाफोड़, हथियारों समेत 4 गिरफ्तार, मोहाली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 

पंजाब में अवैध हथियारों के नेटवर्क का भंडाफोड़

पंजाब में अवैध हथियारों के नेटवर्क का भंडाफोड़, हथियारों समेत 4 गिरफ्तार, मोहाली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 

सदर खरड़ में आर्म्स एक्ट की धारा 25-54-59 के तहत FIR दर्ज 

एक स्कॉर्पियो गाड़ी और 1 लाख 99 हज़ार की नकदी भी बरामद

आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और मामले की आगे की जांच जारी है

मोहाली

मोहाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने हथियारों की सप्लाई के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 4 आरोपियों को 4 महंगी पिस्तौल और 4 ज़िंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्कॉर्पियो गाड़ी और 1 लाख 99 हज़ार रुपये की नकदी भी बरामद की है। इन आरोपियों के खिलाफ सदर खरड़ में आर्म्स एक्ट की धारा 25-54-59 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। 

आरोपियों की पहचान, आगे की जांच जारी 

मोहाली के एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि सीआईए स्टाफ ने एक्सयूवी गाड़ी में सवार होकर कृष्ण उर्फ ​​हैप्पी गुज्जर (22) को हथियार सप्लाई करने जा रहे दानवीर (26) निवासी उत्तर प्रदेश और बंटी (26) निवासी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया, जिसके बाद पुलिस ने इन आरोपियों की निशानदेही पर चौथे आरोपी सिकंदर शेख (26) निवासी महाराष्ट्र हाल निवासी गांव मुल्लांपुर गरीबदास को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और मामले की आगे की जांच जारी है।

Related to this topic: