Industrialist Sajjan Jindal meets Punjab

पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा से मिले उद्योगपति सज्जन जिंदल

Written by:

Last Updated:

पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा से मिले उद्योगपति सज्जन जिंदल, इस्पात क्षेत्र में ₹1,500 करोड़ के निवेश की घोषणा

पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा से मिले उद्योगपति सज्जन जिंदल

इस प्रस्तावित निवेश से राज्य के विनिर्माण आधार को मजबूती मिलेगी

उद्योग-अनुकूल वातावरण और सक्रिय औद्योगिक प्रयासों की सराहना

विविध क्षेत्रों में अतिरिक्त निवेश संभावना का अन्वेषण करेगा JSW समूह्र

प्रगतिशील पंजाब निवेशक शिखर सम्मेलन 2026 से पूर्व मील का पत्थर

चंडीगढ़। 

मुंबई में प्रमुख उद्योगपति एवं JSW Group के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने राजपुरा में इस्पात क्षेत्र में ₹1,500 करोड़ के निवेश की घोषणा की। प्रस्तावित निवेश से राज्य के विनिर्माण आधार को मजबूती मिलेगी, इस्पात मूल्य श्रृंखला गहरी होगी तथा क्षेत्र में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के पर्याप्त अवसर सृजित होंगे। पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन और बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा के साथ मुलाकात में उद्योगपति जिंदल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा विकसित किए जा रहे उद्योग-अनुकूल वातावरण और सक्रिय औद्योगिक पहुँच प्रयासों की सराहना की।

एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर

साथ ही जिंदल ने घोषणा की JSW समूह पंजाब में अपने विविध व्यवसायिक क्षेत्रों में अतिरिक्त निवेश की संभावनाओं का अन्वेषण करेगा। बैठक में पंजाब इन्वेस्ट के सीईओ अमित ढाका भी उपस्थित रहे। जिंदल ने 13 मार्च को Plaksha University में आयोजित होने वाले इन्वेस्ट पंजाब समिट के उद्घाटन सत्र में भी अपनी उपस्थिति की पुष्टि की। यह बैठक प्रगतिशील पंजाब निवेशक शिखर सम्मेलन 2026 से पूर्व समावेशी विकास और रोजगार सृजन के विजन के अनुरूप, भारत के सबसे पसंदीदा और प्रतिस्पर्धी निवेश गंतव्यों में स्थापित करने के प्रयासों में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

“टॉप अचीवर” मिली मान्यता 

मंत्री संजीव अरोड़ा ने पंजाब की मजबूत औद्योगिक नींव को रेखांकित करते हुए कहा कि राज्य उत्तरी बाजारों से उत्कृष्ट कनेक्टिविटी, सशक्त एमएसएमई तंत्र, कुशल मानव संसाधन तथा इस्पात, ऑटो कंपोनेंट्स, वस्त्र, खेल सामान, खाद्य प्रसंस्करण और लाइट इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में विकसित औद्योगिक क्लस्टरों से युक्त है। उन्होंने ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ सुधारों में पंजाब को लगातार “टॉप अचीवर” के रूप में मिली मान्यता तथा समयबद्ध स्वीकृतियों के लिए प्रगतिशील सिंगल विंडो क्लीयरेंस प्रणाली का भी उल्लेख किया।

Related to this topic: