Major administrative reshuffle in Punjab

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Written by:

Last Updated:

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, थोक में 96 अफसरों का तबादला, 9 आईएएस और 87 पीसीएस अफसरों के तबादले

पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

दिव्या पी को अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) जालंधर लगाया

 IAS विवेक कुमार मोदी को अतिरिक्त उपायुक्त बरनाला नियुक्त

IAS कृष्ण पाल राजपूत बने अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) 

प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम

चंडीगढ़

पंजाब सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। सरकार ने कुल 96 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें 9 IAS और 87 PCS अधिकारी शामिल हैं। तबादलों के तहत IAS राजदीप सिंह बराड़ को अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास) बठिंडा और साथ ही अतिरिक्त मुख्य प्रशासक, बठिंडा विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है। IAS रुबिंदरजीत सिंह बराड़ को अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन के साथ-साथ अतिरिक्त सचिव, एनआरआई मामले और अतिरिक्त सचिव, स्थानीय सरकार की जिम्मेदारी दी गई है।

व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में अहम

दिव्या पी को अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) जालंधर लगाया गया है। IAS विवेक कुमार मोदी को अतिरिक्त उपायुक्त बरनाला और IAS कृष्ण पाल राजपूत को अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) नियुक्त किया गया है। इसके अलावा IAS डी. गोयल को अतिरिक्त उपायुक्त (सामान्य) बनाया गया है। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में कदम माना जा रहा है।

इस साल तीन बार अधिकारियों का ट्रांसफर

21 जनवरी 2026 : साल 2026 में पंजाब सरकार ने अब तक तीन बार बड़े प्रशासनिक तबादले किए हैं। सरकार ने 20 IAS और 6 PCS अधिकारियों का तबादला किया। इस दौरान पटियाला, रोपड़, नवांशहर और बरनाला के डिप्टी कमिश्नर (DC) भी बदले गए।

height=375

14 फरवरी 2026 : इस दिन 2 IAS और 6 PCS अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी हुए। इसमें सोनाली गिरी को प्रशासनिक सचिव, स्कूल शिक्षा के पद पर तैनात किया गया।

16 फरवरी 2026 : 2 IAS अधिकारियों का तबादला। गिरीश दयालन (IAS 2011) को मार्कफेड के अतिरिक्त प्रबंध निदेशक और पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड के निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेदारी। वहीं प्रीति यादव (IAS 2014) को विशेष सचिव, रोजगार सृजन, कौशल विकास नियुक्त किया।

Related to this topic: