Mankirt Aulakh's new song is mired in controversy

Mankirt Aulakh का नया गाना विवादों में

Written by:

Last Updated:

Mankirt Aulakh का नया गाना विवादों में, BJP नेता ने DGP से की कार्रवाई की मांग

mankirt aulakh का नया गाना विवादों में

‘असलहा’ से जुड़े इस गीत पर कड़ा एतराज जताते हुए हिंसा को बढ़ावा देने वाला बताया है

गाने पर तत्काल रोक लगाई जाए और इसे यूट्यूब व अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटाया जाए

पंजाब पहले ही नशा, गैंगवार समस्या से जूझ रहा है और अपराध की ओर धकेल रहे ऐसे गीत

रिलीज होने के बाद गाने के बोल और वीडियो में हथियारों की नुमाइश पर विवाद खड़ा हो गया

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर सार्वजनिक शांति को नुकसान नहीं पहुंचाया जा सकता

पंजाब डेस्क

पंजाब में गन कल्चर वाले गीतों पर बैन के बावजूद ऐसे गानों का रिलीज होना लगातार विवादों को जन्म दे रहा है। वही ताजा मामला मशहूर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के नए गीत ‘असलहा’ से जुड़ा है। इस गीत पर BJP पंजाब ट्रेड सेल के को-कन्वीनर अरविंद शर्मा ने कड़ा एतराज जताते हुए इसे हिंसा को बढ़ावा देने वाला बताया है।

BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग

अरविंद शर्मा ने इस संबंध में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को पत्र लिखकर मांग की है कि गाने पर तत्काल रोक लगाई जाए और इसे यूट्यूब व अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटाया जाए। उनका कहना है कि पंजाब पहले ही नशा, गैंगवार और अवैध हथियारों की समस्या से जूझ रहा है और ऐसे गीत युवाओं को अपराध की ओर धकेल रहे हैं।

6 फरवरी को रिलीज हुआ गीत

मनकीरत औलख का यह गीत 6 फरवरी को रिलीज हुआ था। रिलीज के साथ ही गाने के बोल और वीडियो में हथियारों की नुमाइश को लेकर विवाद खड़ा हो गया। अरविंद शर्मा ने आरोप लगाया कि बैन और अदालतों के आदेशों के बावजूद गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गाने जारी किए जा रहे हैं, जो कानून-व्यवस्था के लिए खतरा हैं।

विवादों में रह चुके हैं मनकीरत

शिकायत में सुप्रीम कोर्ट और पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के फैसलों का हवाला देते हुए कहा गया है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर सार्वजनिक शांति को नुकसान नहीं पहुंचाया जा सकता। वहीं, मनकीरत औलख इससे पहले भी अपने गानों को लेकर विवादों में रह चुके हैं और उनके खिलाफ गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोपों में FIR भी दर्ज हो चुकी है।

Related to this topic: