In the morning, robbers also assaulted the doctors

लुधियाना में डॉक्टर से लाखों रुपए के कैश और सोने की लूट, मरीज बनकर आए थे लुटेरे

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 23 2026 02:47:39 PM

लुधियाना में डॉक्टर से लाखों रुपए के कैश और सोने की लूट, मरीज बनकर आए थे लुटेरेसुबह लुटेरों ने डॉक्टरों के साथ मारपीट भी की

लुधियाना में डॉक्टर से लाखों रुपए के कैश और सोने की लूट मरीज बनकर आए थे लुटेरे

लुधियाना में डॉक्टर से लाखों रुपए के कैश और सोने की लूट, मरीज बनकर आए थे लुटेरे

सुबह लुटेरों ने डॉक्टरों के साथ मारपीट भी की 

जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार

लुटेरों के भागते की सीसी फुटेज भी सामने आई

बताया गया एक दिन पहले लुटेरों ने रेकी की थी

लुधियाना

लुधियाना में आज सुबह-सुबह मरीज बनकर आए 6 लुटरों ने डॉक्टर को लूट लिया। लूटने के बाद लुटेरों ने डॉक्टरों के साथ मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। लुटेरों के साथ एक महिला भी थी। लुटेरों के भागते हुए की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

जगराओं में सुबह 7 बजे की घटना

यह घटना सुबह करीब 7 बजे जगराओं में रायकोट रोड स्थित डॉ. विजय चोपड़ा के क्लिनिक में हुई। लुटेरे सुबह-सुबह मरीज बनकर डॉक्टर के क्लिनिक में घुसे। इसके बाद डॉक्टर पर रिवॉल्वर तान दी। लुटेरे ढाई से तीन लाख कैश, डॉलर, मोबाइल और सोने की अंगूठी ले गए।

डॉक्टर के घर भी लूटने पहुंचे थे

लुटेरे डॉक्टर के घर में भी घुसे और उनकी पत्नी से भी लूट की कोशिश की। तब तक उनका बेटा उठ गया। बेटे ने कुर्सी उठाई तो वहां से भाग गए। डॉक्टर की पत्नी के मुताबिक लुटेरों के साथ एक महिला भी थी। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले लुटेरों ने रेकी की थी।

Related to this topic: