There was a sharp reaction regarding the examinati

हरजोत बैंस का इस्तीफे की मांग पर जवाब, बोले- अगर इससे शिक्षा व्यवस्था सुधरती है तो अभी देने को तैयार

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: July 23 2026 04:05:13 PM

हरजोत बैंस का इस्तीफे की मांग पर जवाब, बोले- अगर इससे शिक्षा व्यवस्था सुधरती है तो अभी देने को तैयारपंजाब में परीक्षा प्रणाली और कानून-व्यवस्था को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी

हरजोत बैंस का इस्तीफे की मांग पर जवाब बोले- अगर इससे शिक्षा व्यवस्था सुधरती है तो अभी देने को तैयार

हरजोत बैंस का इस्तीफे की मांग पर जवाब, बोले- अगर इससे शिक्षा व्यवस्था सुधरती है तो अभी देने को तैयार

पंजाब में परीक्षा प्रणाली और कानून-व्यवस्था को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी 

परीक्षा में कथित नकल व अनियमितता खुद पकड़ी और सार्वजनिक किया

सरकार की मंशा परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाना है, न कि पर्दा डालना

बैंस दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के धरने में पहुंचे

पंजाब डेस्क

पंजाब में परीक्षा प्रणाली और कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष के हमलों के बीच आम आदमी पार्टी सरकार के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर उनके इस्तीफे से राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार होता है तो वह तुरंत अपना पद छोड़ने के लिए तैयार हैं।विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए हरजोत बैंस ने कहा कि सरकार ने परीक्षा में कथित नकल और अनियमितताओं को छिपाने की बजाय खुद पकड़ा और सार्वजनिक किया। सरकार की मंशा परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और साफ-सुथरा बनाना है, न कि गड़बड़ियों पर पर्दा डालना।

2011 से अकेले राजनीति में आया, आज भी अकेले खड़ा हूं

हरजोत बैंस ने कहा कि उन्हें पद की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2011 में अकेले राजनीति में आए थे और आज भी अपने सिद्धांतों पर अकेले खड़े होने से पीछे नहीं हटते। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना और भ्रष्टाचार तथा अनियमितताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है।

जंतर-मंतर में प्रदर्शन में शामिल होने के बाद बढ़ा विवाद

हरजोत बैंस हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के धरने में शामिल हुए थे। इसके बाद कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी ने उनसे इस्तीफे की मांग शुरू कर दी। विपक्ष का आरोप है कि पंजाब में फार्मेसी परीक्षा के दौरान सामने आए कथित नकल और गड़बड़ी के मामले के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है।

Related to this topic: