Navjot Kaur Sidhu requested security from the CM

नवजोत कौर सिद्धू ने सीएम से मांगी सुरक्षा

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: December 13 2025 04:23:16 PM

नवजोत कौर सिद्धू ने सीएम से मांगी सुरक्षा, भगवंत मान ने किया पलटवार

नवजोत कौर सिद्धू ने सीएम से मांगी सुरक्षा

उनके बयान से पंजाब में राजनीतिक हंगामा मच गया था

कांग्रेस पार्टी ने कार्रवाई करते पार्टी से निलंबित कर दिया

राज्यपाल को लिखे अपने पत्र में सिद्धू ने आरोप लगाया 

चंडीगढ़। 

पंजाब कांग्रेस के भीतर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने और आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने सीएम मान से सुरक्षा की मांग की है। वहीं अब सीएम मान ने उनकी सुरक्षा की मांग को लेकर पलटवार किया है। दरअसल नवजोत कौर सिद्धू के बयान से पंजाब में राजनीतिक हंगामा मच गया। उन्होंने दावा किया कि पंजाब का मुख्यमंत्री बनने के लिए 500 करोड़ रुपए चाहिए। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने कार्रवाई करते पार्टी से निलंबित कर दिया। 

शराब और खनन माफिया के साथ मिलीभगत

अब नवजोत कौर ने भगवंत मान (Bhagwant Mann) की सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि सरकार शराब और खनन माफिया के साथ मिलीभगत कर रही है और उन्हें सुरक्षा की जरूरत है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने कहा कि उन्हें खतरा है और मुख्यमंत्री को उन्हें सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए।

राज्यपाल के समक्ष उठे मुद्दों का जवाब नहीं 

उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले भी पंजाब के राज्यपाल के समक्ष कई मुद्दे उठाए हैं, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला है। राज्यपाल को लिखे अपने पत्र में सिद्धू ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार एक बड़ा भूमि घोटाला कर रही है।

सुरक्षा की मांग पर सीएम मान का पलटवार

वहीं अब सीएम मान ने उनकी सुरक्षा की मांग को लेकर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जान को खतरा सता रहा है तो पहले ही सोच समझकर बोलना था। सीएम मान ने कहा कि नेता पहले तो जो मुंह में आए, उलटे-सीधे बयान दे देते हैं, फिर मेरे पास आ जाते हैं कि हमें जान का खतरा है।

Related to this topic: