इलाज के सातवें दिन भी लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया
राजवीर जवंदा को सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई
उनकी हृदय गति सामान्य है, इसलिए दवाईया दी जा रही हैं
डॉक्टर बोले- मानसिक स्थिति में कोई ख़ास सुधार नहीं हुआ
देशभर के गुरुद्वारों में राजवीर के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं
हादसे के बाद सोशल मीडिया फ़ॉलोअर्स में तेज़ी से बढ़ोतरी
इंस्टाग्राम पर 24 लाख फ़ॉलोअर्स थे पर अब 26 लाख के पार
मोहाली
मशहूर पंजाबी गायक राजवीर जवंदा पिछले हफ़्ते एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। आज हादसे को सात दिन हो गए हैं, लेकिन उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के सातवें दिन भी लाइफ सपोर्ट सिस्टम (जैसे वेंटिलेटर) पर रखा गया है ताकि दिल धड़कता रहे। राजवीर को सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी मानसिक स्थिति में कोई ख़ास सुधार नहीं हुआ और उनकी हृदय गति सामान्य है, इसलिए दवाईया दी जा रही हैं।
देशभर के गुरुद्वारों में स्वस्थ होने की दुआएं
अस्पताल अब तक छह मेडिकल बुलेटिन जारी कर चुका है, लेकिन उनकी हालत में कोई ख़ास सुधार नहीं हुआ है। उनकी हृदय गति सामान्य है, इसलिए दवाईयां दी जा रही हैं। देशभर के गुरुद्वारों में राजवीर के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं की जा रही है। हादसे के बाद राजवीर के सोशल मीडिया फ़ॉलोअर्स में तेज़ी से बढ़ोतरी हुई है। 27 सितंबर को इंस्टाग्राम पर उनके 24 लाख फ़ॉलोअर्स थे, लेकिन अब यह संख्या 26 लाख को पार कर गई है।
अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन
उनके शरीर के अंगों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही है। उनकी रीढ़ की हड्डी के एमआरआई से पता चला है कि उनकी गर्दन और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उनके हाथ और पैर कमज़ोर हो गए हैं। उन्हें लंबे समय तक वेंटिलेटर पर रखने की ज़रूरत पड़ सकती है। क्रिटिकल केयर और न्यूरोसाइंस टीम की कड़ी निगरानी में उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। उनकी न्यूरोलॉजिकल स्थिति गंभीर है और अभी तक कोई बड़ा सुधार नहीं हुआ।